News

रानी खुर्द में रात्रिकालीन सफाई और जन जागरूकता अभियान प्रारम्भ

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23


रानी खुर्द । राज्य सरकार के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाङा (दिनांक 24 जून से दिनांक 9 जुलाई, 2025 तक) के तहत दिनांक 24 जून, 2025 को सांय 8:15pm बजे नगर पालिका क्षैत्र मे स्वच्छ भारत मिशन अभियान के अन्तर्गत रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान और जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष भरत कुमार राठौङ के निर्देशन व मार्गदर्शन मे, प्रताप बाजार क्षैत्र मे रेल्वे अंडर ब्रिज के पास स्थित के डी होटल के पास से और मैन बाजार क्षैत्र मे अहिंसा द्वार के पास से किया गया है.

IMG 20250624 WA0072

उक्त रात्रिकालीन सफाई अभियान और जन जागरूकता अभियान के दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष डालचन्द मेवाङा नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद इलियास चढवाअधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु वार्ड पार्षद सुनिल बैरवा स्थानीय जनप्रतिनिधि दिनेश कुमार जैन हरिश गहलोत सफाई प्रभारी रतनलाल बंजारा कार्यवाहक एएसआई तेजकरण मोबारसा सफाई जमादार सुरेश कुमार आदिवाल व नारायण लाल कांतिलाल आदिवाल अर्जुन कुमार आदि सहित नगर पालिका के कुल 30 महिला व पुरूष सफाई कर्मचारीगण ने विशेष श्रमदान मे भाग लेते हुए इस आयोजन को सफल बनाने मे अपना बहुमूल्य योगदान एवम सहयोग प्रदान किया गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष भरत कुमार राठौङ जैन ने इस अभियान के अवसर पर रानी खुर्द शहरवासियो से अपने घरो और व्यवसायिक प्रतिष्ठानो व दुकानो के आस पास साफ सफाई रखने सफाई के प्रति स्वावलंबन की सजगता रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी निजी भागीदारी निभाने की अपील करते हुए नगर पालिका की सम्पूर्ण टीम और सभी स्वच्छ सैनिको तथा सफाई मित्रो को धन्यवाद और साधुवाद ज्ञापित किया और इनका हौसला बढाया

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button