News
कोशिथल में एवीवीएनएल कार्यालय भवन का लोकार्पण, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

गुरलां सहाड़ा। क्षेत्र में विकास कार्यों की गति को निरंतर बनाए रखने का संकल्प व्यक्त करते हुए विधायक लादूलाल पितलिया ने कहा कि किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। वे मंगलवार को कोशीथल ग्राम में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के नए कार्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में संबोधित कर रहे थे।

विधायक पितलिया ने कहा कि नए भवन के तैयार हो जाने से बिजली उपभोक्ताओं को समय पर और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने बताया कि सरकार आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर प्रयास कर रही है और ऐसे विकास कार्यों से क्षेत्र की प्रगति में और तेजी आएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधानसभा संयोजक रामेश्वरलाल छीपा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।













