News

बगड़ी नगर से पैदल यात्रियों ने किया मसूरिया रामदेव जी मंदिर का दर्शन

  • IMG 20250805 WA0014

GOPAL SINGH KHOKHARA
REPORTER
MOBILEGMAILwebsite

बगड़ी नगर। बगड़ी नगर से सांडिया होते हुए सोजत सिटी मार्ग पर पैदल यात्रा करते हुए अनेक श्रद्धालुओं ने मसूरिया (जोधपुर) स्थित श्री बाबा रामदेव जी मंदिर के दर्शन किए। इस पैदल यात्रा का नेतृत्व गजेंद्र प्रजापत ने किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आस्था और श्रद्धा से भरी यात्रा

गजेंद्र प्रजापत ने बताया कि श्री बाबा रामदेव जी की पैदल यात्रा में शामिल यात्री अपने शारीरिक कष्टों को भूल जाते हैं और बाबा के चरणों में धोक लगाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी के दरबार में केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि गुजरात, मध्य प्रदेश, अहमदाबाद, मालवा, मेवाड़ सहित अनेक राज्यों से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। बाबा की कृपा से भक्तों के कष्ट मिट जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि तथा कारोबार में उन्नति प्राप्त होती है।

लाखों श्रद्धालु ले चुके हैं दर्शन लाभ

पत्रकार पुनाराम प्रजापत ने बताया कि रामदेवरा मेला भाद्रपद पूर्णिमा तक आयोजित रहेगा। अभी तक लगभग 22 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके हैं। उनका विश्वास है कि बाबा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और हर किसी की नैया पार लगाते हैं।

बाबा का चमत्कार और भक्तों का विश्वास

कुकाराम मेघवाल ने बताया कि बाबा का स्थल अत्यंत चमत्कारिक है। यहां आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। इसी आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु लोकदर्शन यात्रा कर रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

मंगलकामनाएं और आभार

इस अवसर पर खरता राम प्रजापत, किरण भाई, मोडाराम मेंशन, प्रकाश चौकीदार, अशोक गोदारा, रामलाल गर्ग, समदर गर्ग, सुरेश प्रजापत, घेवर मेघवाल सहित अनेक ग्रामीणों ने यात्रा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी के आशीर्वाद से सभी यात्रियों की कठिनाइयां दूर होंगी और वे हर वर्ष इसी तरह आस्था के साथ पैदल यात्रा करते रहें। ग्रामवासियों ने यात्रियों का आभार जताया और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button