News
विधायक रोमी साहनी ने मृतकों के परिवारों को दिलाई आर्थिक मदद

- लखीमपुर खीरी।
विश्वजीत मिश्रा
भीरा क्षेत्र के ग्राम मटेहिया में आटा चक्की फटने से हरिपाल भार्गव पुत्र बिंद्रा प्रसाद और उपदेश यादव पुत्र गजोधर की दर्दनाक मौत हो गई थी।
इस दुखद हादसे के बाद विधायक रोमी साहनी ने अपने स्तर से दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, अपने प्रयास से चक्की व्यापारी से भी मृतकों के परिवारों को मदद दिलाई।

मृतक हरिपाल भार्गव की बेटी चंद्रप्रभा को ₹75,000 और मृतक उपदेश यादव की पत्नी उमा देवी को ₹75,000 की सहायता राशि दिलाई गई।
दोनों परिवारों ने इस सहयोग के लिए विधायक रोमी साहनी का आभार व्यक्त किया।












