भारतीय मानक ब्यूरो जयपुर के तत्वावधान में मॉडल स्कूल बागोर में मानक लेखन प्रतियोगिता आयोजित
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण

बागोर, भारतीय मानक ब्यूरो की जयपुर शाखा के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल मांडल, भीलवाड़ा मे मानक क्लब गतिविधि के तहत “एलपीजी गैस सिलिंडर” विषय पर मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य एजाज़ हुसैन शेख ने विधार्थियो को अच्छी क्वालिटी की वस्तुए खरीदने एवं बिल साथ में लाने की सलाह दी एवं मानको के प्रति स्वयं को एवं समाज को जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया I
मानक क्लब मेंटर डॉ. अनुज नुवाल ने बताया की मानक लेखन प्रतियोगिता का इस आयोजन का विषय एलपीजी गैस सिलिंडर रहा I इस विषय पर मानक क्लब संख्या 2962 के कुल 38 विधार्थियों ने हिस्सा लिया I मानक क्लब मेंटर डॉ. अनुज नुवाल ने प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व क्लब के सदस्यों को भारतीय मानक ब्यूरो का परिचय , मानको को दैनिक जीवन में जोड़ने एवं असली व नकली उत्पादों की जाँच करने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए BIS केयर एप्प के बारे में जानकारी देते हुए कहा की वे अपने परिवार एवं समाज को इस विषय में जानकारी देकर जागरूक करे एवं ऐसा करने पर ही इस क्लब का उद्देश्य एवं सार्थकता सिद्ध हो सकेगी I
विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक कौशल से एलपीजी गैस सिलिंडर विषय पर विभिन्न मानको को लिखते हुए एवं बेहतरीन चित्रकारी के साथ लेखन कार्य पूर्ण किया । प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती सुमन जीनगर, श्रीमती सुरभि जोशी, श्री मोहम्मद हुसैन खान रहे I
विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया गया और प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया I प्रतियोगिता में रवीना चुण्डावत प्रथम , राजनंदिनी जीनगर द्वित्य, हर्षिता जीनगर त्रितीय एवं प्रतिज्ञा जाट चतुर्थ रही I
इस अवसर पर मनीष गढ़वाल, मनोज खटीक, ओम प्रकाश सैनी, मोहम्मद हुसैन खान ,सिंपल कुमारी शर्मा, प्रतिभा आचार्य, नेहा शर्मा , रजनी बाला टेलर , आकांक्षा गुर्जर एवं राजकुमार सोनी उपस्थित रहे I लेखन प्रतियोगिता के अंत में मानक क्लब मेंटर डॉ. अनुज नुवाल द्वारा सफल आयोजन हेतु सभी स्टाफ एवं विधार्थियों का आभार व्यक्त किया गया I












