News
आमली और महेंद्रगढ़ के बीच रोड पर कटिंग से बढ़ा हादसों का खतरा

गुरलां से महेंद्रगढ़ की ओर गंगापुर रोड पर आमली का खेड़ा के पास सड़क पर बनी कटिंग (खड्ढे) के कारण दुपहिया वाहन चालक लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर अवैध बजरी खनन से आने-जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से खड्ढों के आसपास रेत फैल गई है। ऐसे में जब तेज रफ्तार बाइक सवार कटिंग के पास ब्रेक लगाते हैं, तो रेत पर फिसलकर संतुलन खो देते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

कुछ दिन पहले भी गुरलां के एक बाइक सवार इसी स्थान पर दुर्घटना का शिकार हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की कटिंग और खड्ढों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।













