News

सादड़ी: डामर सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही, वार्डवासी हुए परेशान — कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

सादड़ी नगर के वार्ड नंबर 7 स्थित मोडिया मगरी क्षेत्र में डामर सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आई है। बजट घोषणा संख्या 17/07/2024-25 के तहत राज्य राजमार्ग 32 से मोडिया मगरी सरकारी विद्यालय तक डामर सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई थी। इसके लिए ठेकेदार को कार्यादेश जारी हुए छह महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब तक सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।

अधूरा कार्य बना हादसों का कारण

स्थानीय निवासियों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क पर केवल ग्रेवल व कंक्रीट डालकर काम अधूरा छोड़ दिया है। अधूरे निर्माण और फैले हुए कंक्रीट के कारण आम रास्ते पर फिसलन बढ़ गई है। इस वजह से बाइक सवारों सहित कई दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं, जिनमें कई लोग चोटिल भी हुए हैं। वार्डवासियों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि यदि इन हालातों के चलते जान-माल का कोई बड़ा नुकसान होता है, तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी।

पार्षद के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

इस स्थिति से परेशान वार्डवासियों ने पार्षद नारायण राईका के नेतृत्व में PWD के जेईएन प्रकाश देवासी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ठेकेदार पर कार्रवाई करवाने की मांग उठाई गई है। निवेदन में स्पष्ट किया गया कि—

5786

  • कार्यादेश जारी हुए 6 माह से अधिक समय बीत चुका है।
  • इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य का कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है।
  • अधूरा छोड़ा गया कार्य आमजन के लिए संकट बना हुआ है।
  • कंक्रीट के फैलने से लगातार हादसे हो रहे हैं।

ज्ञापन में मांग की गई कि विभाग तत्काल ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाए, ताकि वार्डवासियों को बढ़ती समस्याओं और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

वार्डवासी रहे उपस्थित

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद नारायण राईका के साथ शंकरलाल माली, रम्बादेवी माली, दिनेश माली, नरेश माली, कांतिलाल माली सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

वार्डवासियों ने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही कार्रवाई करेगा और मोडिया मगरी क्षेत्र में डामर सड़क निर्माण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button