कंवलियास प्राकट्य त्रिदेव शिवालय पर वर्ष के अंतिम सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब हजारों श्रद्धालू ने किए दर्शन

कंवलियास स्थित प्राकट्य त्रिदेव शिव स्थल पर आज वर्ष के अंतिम सोमवार को श्रद्धालू का सैलाब उमड़ पड़ा दिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच रहे हैं भक्तों में आस्था ऐसी है कि तेज सर्दी के बीच महिलाएं युवा 40 से 50 किलोमीटर से पैदल चलकर प्रत्येक सोमवार को दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं जिस तरह से श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है कंवलियास को अब शिव नगरी के नाम से भी जाने जाने लगा है मंदिर पर निर्माण कार्य जारी है

हजारों की संख्या में भक्त पैदल चलकर दर्शन हेतु पहुंचे रहे प्रतिदिन यही स्थिति हो रही है विभिन्न गांवों के ग्रामवासी मन्दिर कमेटी और युवा कार्यकर्ता दिन भर मंदिर दर्शन व्यवस्था पार्किंग व्यवस्था और सेवा में लगे रहे दिन भर भजन सन्ध्या का दौर चलता रहा श्रद्धालु भक्ति में झूमते नज़र सावन सा मेला लगा और रोड पर जाम जैसी स्तिथि बन गयी













