News
स्व प्यारेलाल महतो की जयंती पर विधायक ने सैकड़ों असहायों के बीच कंबलों का किया वितरण

- टुण्डी
स्व प्यारेलाल महतो की जयंती के अवसर पर टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आज़ सोमवार दोपहर लूकैया पंचायत के आदिवासी बहुल क्षेत्र कोलाहीर गांव में सैकड़ों असहाय जरूरतमंद महिला एवं पुरूषों के बीच कंबलों का वितरण किया।

वितरण के दौरान अपने मुखारविंद से उद्घोषणा करते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासी आज़ भी ईमानदार और व्यवहारिक एवं गुरू जी के पदचिन्हों पर चल रहे हैं झारखंड की वर्तमान भौगोलिक परिदृश्य आज़ भी आदिवासी गांवों में साफ़ झलकता है । वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक के निजी सचिव बसंत कुमार महतो,मनोज मित्तल, कामेश्वर प्रसाद सिंह ,रविलाल मरांडी के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण आदिवासी महिला, पुरुष उपस्थित थे।














