ईद की मुबारकबाद देने झामुमो नेता के आवास पहुंचे टुण्डी विधायक

टुण्डी: टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ईद की मुबारकबाद देने अपने विधानसभा क्षेत्र के लछुरायडीह गांव के वरिष्ठ झामुमो नेता वाज़िद उर्फ कारू अंसारी के आवास पहुंचे जहां अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया वहीं विधायक कार्यकर्ताओं से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दिया और परोसे गए विभिन्न व्यंजनों का लूफ्त उठाया।तथा ईद उल फितर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व माहे रमजान जैसे पवित्र माह में रोज़े के दौरान मनाया जाता है तथा इस पवित्र महीने में बड़ों से लेकर छोटे बच्चों ने भी रोज़े रखकर पूरे माह कठिन परिश्रम करते हुए ईद को मनाते हैं और सभी लोग एक-दूसरे से गिला शिकवा भूलकर गले मिलते हुए एक साथ अंतिम सेहरी करते हैं जो अपने आप में एक मिशाल है।

साथ ही विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सम्मान कार्यक्रम के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को ईद मुबारकबाद दिया और भाईचारे, सद्भाव एवं एकता बनाए रखने की अपील किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता अनवर अंसारी, वाज़िद उर्फ कारू अंसारी, अख्तर अंसारी, हाकिम अंसारी, पैगाम अंसारी आज़ाद अंसारी,सनाउल अंसारी, फिरोज़ अंसारी,मोदीन अंसारी, नासिर अंसारी,बसंत महतो समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।













