मेघवंशी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री

सत्यनारायण सेन गुरला
🎉 बड़ी खबर: रोशन मेघवंशी बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री
भीलवाड़ा जिले के गुरला निवासी रोशन मेघवंशी को भाजपा राजस्थान के अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री निहालचंद मेघवाल द्वारा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की सहमति से की गई है।

रोशन मेघवंशी लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और पहले भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे भाजपा जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के जिला महामंत्री और भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष जैसे अहम दायित्व निभा चुके हैं।
इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।











