हनुमानगढ़ में सुरक्षित मिला अहमदाबाद से लापता किशोर, समाज ने नरेश ओझा का जताया आभार

अहमदाबाद से 16 अप्रैल 2026 को लापता हुआ 17 वर्षीय किशोर वैभव गेहलोत पुत्र महेंद्र गेहलोत (निवासी सेंदला, वर्तमान अहमदाबाद) 18 अप्रैल की रात्रि करीब 3 बजे हनुमानगढ़ में सुरक्षित मिल गया। इस घटना से परिवार और समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, वैभव 16 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे अहमदाबाद से अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन और संपर्क प्रयासों के बाद सादड़ी निवासी भाजपा नेता नरेश ओझा से संपर्क कर मदद मांगी गई।
ओझा ने तत्परता और निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए सादड़ी, पाली, जोधपुर और बीकानेर के पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश के पुलिस विभाग ने हनुमानगढ़ में वैभव का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद किया गया।
परिवारजनों ने बताया कि नरेश ओझा के अथक प्रयासों और सक्रिय सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। वैभव के पूरे परिवार और समाज ने उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें एक सच्चा जनसेवक बताया।
इस सफल प्रयास के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और सभी सहयोगियों का हृदय से आभार प्रकट किया।













