टुण्डी विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में मेरे द्वारा लगातार बांधों का सौन्दर्यीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी – मथुरा प्रसाद महतो

टुण्डी : विधायक मथुरा प्रसाद महतो की सानिध्य में रविवार को पूर्वी टुंडी एवं टुण्डी प्रखंड को जल संरक्षण एवं कृषि कार्यों में आत्मनिर्भरता के लिए एक अच्छी पहल इन दिनों लगातार किया जा रहा है। विदित हो कि विधायक मथुरा प्रसाद महतो पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के रूपन पंचायत अन्तर्गत मुरायडीह गांव पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और लगातार जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर आभार व्यक्त किया।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मुरायडीह गांव का अति महत्वपूर्ण माने जाने वाले करम बांध जो जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट कार्यकारी एजेंसी लघु सिंचाई प्रमंडल धनबाद के द्वारा होने वाले जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत फीता काट कर शिलान्यास किया।

इसके अलावा टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के मछियारा पंचायत अन्तर्गत मधुपुर गांव का भगतगढि़या बांध जो काफी दिनों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में था रविवार को विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत् शिलान्यास कर जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे। मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक श्री महतो ने कहा कि टुण्डी में सभी जनहित कार्यों को मेरे कार्यकाल के दौरान पूरा कर लिया जायेगा ताकि टुण्डी की जनता को लगे कि असली विकास झामुमो की सरकार और वर्तमान विधायक की कठिन परिश्रम का फ़ल है जो आज़ शिक्षा स्वास्थ्य, पानी सड़क टुण्डी की जनता को मयस्सर हो पाया है।
मौके पर मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो उनके निजी सचिव बसंत कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, फूलचंद किस्कू,अजीत मिश्रा, मुखिया सतीश मुर्मू,रफीक अंसारी, रामचन्द्र मुर्मू, विकास महतो, आनंद महतो, संवेदक शंभू चौधरी, दिनेश कुमार मंडल समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।














