News

अधिक मास नगर परिक्रमा की नई कार्यकारिणी घोषित, कच्छवाह अध्यक्ष, टवानी सचिव, सोनी कोषाध्यक्ष बने

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

रिपोर्ट: घेवरचन्द आर्य, पाली


पाली में अधिकमास नगर परिक्रमा को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक कथा व्यास की गली स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक संरक्षक पंडित शंभूलाल शर्मा और अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में मुख्य संयोजक पं. शंभूलाल शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह, सचिव कैलाश टवानी, कोषाध्यक्ष शातिलाल सोनी तथा कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास को जिम्मेदारी सौंपी गई। संरक्षक मंडल में संत सुरजनदास महाराज, सोनाराम पटेल, मदन राठौड़ और भीमराज भाटी को शामिल किया गया।

इसके अलावा परामर्शदाता के रूप में जोराराम पटेल, भंवर चौधरी, धनराज कारगवाल और रामरतन बजाज नियुक्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामगोपाल खेतावत, विजयराज सोनी, अंबालाल सोलंकी, देवीलाल सांखला और सुरेश काबरा को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में दिलीप जोशी, नरेन्द्र माच्छर, नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महेंद्र बजाज और श्याम अरोड़ा को जिम्मेदारी दी गई।

IMG 20260421 WA0001

अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं, जिनमें 2026 नगर परिक्रमा के ध्वज प्रमुख गिरीराज अरोड़ा, भोजनशाला स्टोर इंचार्ज हुक्मीचंद कच्छवाहा, कार्यालय सह-सचिव पीयूष शर्मा, भजन संध्या प्रमुख राकेश लिम्बा और नेमीचंद देवड़ा, संयुक्त सचिव अरविंद गुप्ता शामिल हैं। भोजन कूपन प्रभारी के रूप में नवरतन गर्ग और राजेश बिंदल को जिम्मेदारी दी गई, जबकि प्रचार-प्रसार का दायित्व सुनील लोहिया और दिनेश हेड़ा को सौंपा गया।

बैठक में पिछली अधिकमास नगर परिक्रमा के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। उल्लेखनीय है कि कैलाश टवानी ने 28 वर्षों तक कोषाध्यक्ष पद का दायित्व निभाने के बाद नव-निर्वाचित कोषाध्यक्ष शातिलाल सोनी को कार्यभार सौंपते हुए आगे भी सहयोग देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य संयोजक पंडित शंभूलाल शर्मा और अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह ने बताया कि संस्था अपने 50वें (गोल्डन जुबली) वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस अवसर पर नगर परिक्रमा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया गया। सचिव कैलाश टवानी ने कहा कि इस बार परिक्रमा भव्य रूप में आयोजित की जाएगी।

संस्था का पंजीकरण “पाली अधिकमास धर्मार्थ सेवा संस्थान” के नाम से करवाया जाएगा और इसी बैनर तले 18वीं नगर परिक्रमा आयोजित होगी। परिक्रमा की तिथि का मुहूर्त पंडित शंभूलाल शर्मा द्वारा निर्धारित कर जल्द घोषित किया जाएगा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button