News

बनेड़ा में एम.डी. चौपदार का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

बनेड़ा में मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौपदार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जताई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रेगर और अल्पसंख्यक विभाग के भीलवाड़ा ग्रामीण जिला अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद शाह के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से आयोजन में उत्साह का माहौल रहा।

प्रदेश कोऑर्डिनेटर आरिफ मोहम्मद कायमखानी ने कहा कि चौपदार के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कांग्रेस जनसेवा के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

नरेंद्र कुमार रेगर ने अपने संबोधन में कहा कि चौपदार ने जयपुर में आयोजित सद्भावना सम्मेलन के जरिए पूरे राजस्थान में अल्पसंख्यक विभाग को नई मजबूती दी है। उनके नेतृत्व में एक सक्रिय और समर्पित टीम तैयार हुई है, जो निरंतर पार्टी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने चौपदार के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना भी की।

WhatsApp Image 2026 04 21 at 1.08.34 PM WhatsApp Image 2026 04 21 at 1.08.19 PM

इस दौरान इकबाल मोहम्मद शाह ने आरिफ मोहम्मद कायमखानी का नवनियुक्त प्रदेश कोऑर्डिनेटर बनने पर माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया।

कार्यक्रम में नियाज मोहम्मद सिलावट, इमरान अंसारी, अनिल धाबाई, रोशन खां, शब्बीर खां कायमखानी, सोहेल अंसारी, जाहिद सिलावट, मुबारिक अंसारी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button