News

शटडाउन बिना काम, करंट से झुलसा ठेका कर्मी—जालमपुरा में बड़ा हादसा

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

लुनिया टाइम्स न्यूज़, बनेड़ा | रिपोर्ट: परमेश्वर दमामी

जहाजपुर तहसील के जालमपुरा गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक गंभीर हादसा सामने आया है। विद्युत पोल पर लगी डीपी की लाइट ठीक करने चढ़े एक ठेका कर्मी को अचानक तेज करंट लग गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। घायल कर्मी की पहचान अमर सिंह मीणा (40 वर्ष), पुत्र राजू लाल मीणा, निवासी जालमपुरा (तहसील जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमर सिंह मीणा पोल पर चढ़कर मरम्मत कार्य कर रहे थे, तभी अचानक लाइन में करंट आ गया। बताया जा रहा है कि कार्य शुरू करने से पहले लाइनमैन द्वारा शटडाउन नहीं लिया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

करंट लगते ही अमर सिंह नीचे गिर पड़े, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगें:

  • पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो
  • दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
  • भविष्य में बिना शटडाउन के कार्य पर पूर्ण रोक लगे

फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह घटना बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button