News
न्यूज़ डेस्क2 hours ago
दादर में नि:शुल्क शीतल मसाला छाछ वितरण सेवा का शुभारंभ, पूरे मई माह चलेगा सेवा कार्य

दादर : दादर स्थित श्री शांतिनाथ दादा दरबार के पास फुटपाथ पर, दादर कबूतर खाने के सामने नि:शुल्क शीतल मसाला छाछ वितरण सेवा कार्य का शुभारंभ किया गया। भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य 1 मई से 31 मई 2026 तक निरंतर संचालित किया जाएगा।
यह पुण्य सेवा लाभार्थी परिवार एवं दानदाताओं के सहयोग से आयोजित की जा रही है। आयोजन के दौरान राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को नि:शुल्क शीतल मसाला छाछ वितरित की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
कार्यक्रम में कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने इस जनसेवा कार्य की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना ही इस सेवा का मुख्य उद्देश्य है।
Related Articles














