News

पाली में सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना, सिंधी समाज में उमड़ा श्रद्धा और उल्लास का सैलाब

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। झूलेलाल के 25वें वंशज सूर्यवंशी सांई ओमलाल साहिब की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम शुक्रवार को श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम भगवान झूलेलाल के 26वें वंशज परम पूज्य ठकुर सांई मनीषलाल साहिब की शुभ निश्रा में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सांई मनीषलाल साहिब ने श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि गुरु परंपरा समाज को धर्म, सेवा, सद्भाव और संस्कारों का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का माध्यम हैं। मूर्ति स्थापना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं और सभी ने श्रद्धापूर्वक दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद बहिराणा साहिब एवं पूज्य भंडारा साहिब का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने सहभागिता निभाई। तीन दिवसीय महोत्सव का समापन लाखोटिया तालाब में ज्योत विसर्जन के साथ हुआ। आयोजन को सफल बनाने में श्री झूलेलाल ठकुर आसनलाल मंदिर पी एंड टी कॉलोनी के सेवादारों, समाज के नवयुवकों, युवतियों, व्यापारियों एवं मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button