Short NewsEntertainmentस्थानीय खबर

सेवाभारती के बालसंस्कार केन्द्र पर होली मनाई, भैया बहनो को शिक्षण सामग्री वितरित की

सामाजिक समरसता का पर्व है होली -माली

सादड़ी 24मार्च।

होली सामाजिक समरसता का पर्व है, रंगों का त्यौहार होली हमें समरसता का संदेश देता है। हम इसे उल्लास और आनंद के साथ मनाएं। उक्त उद्गार सेवा भारती के सह प्रांत मंत्री विजय सिंह माली ने सेवाभारती द्वारा संचालित स्थानीय मेघवालों का बास स्थित बाल संस्कार केन्द्र में होली उत्सव में व्यक्त किए।

माली ने कहा कि होली के रंग,गुलाल हमारे सामाजिक सौहार्द, भाईचारे को बढ़ाते हैं, मनोमालिन्य को दूर करते हैं। उन्होंने हां रे होली आई रे गीत के द्वारा अपनी भावनाओं को अभिव्यक्ति दी।

इस अवसर पर सेवाभारती जिला प्रचार मंत्री दिनेश लूणिया ने होली से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाएं। शिक्षिका दुर्गा भाटी व डिंपल भाटी के निर्देशन में भैया बहनों ने होली गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सभी भैया बहनों को शिक्षण सामग्री देकर होली की शुभकामनाएं दी। अंत में सभी भैया बहनों ने एक दूसरे के गुलाल लगा कर होली खेली।
उल्लेखनीय है कि फाल्गुन पूर्णिमा को होली का त्यौहार मनाया जाता है। नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय को लेकर सेवाभारती शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है। नगर में बालसंस्कार केंद्र, योग केंद्र व सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन भी सेवाभारती समिति सादड़ी द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़े क्रांति मंच की प्रेरणा से बलिदान दिवस पर शहीदो को श्रद्धांजलि देकर नि:शुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button