NewsSTATE NEWS

महिलाएं किसी क्षेत्र में कम नहीं : योगिता राजपूत

बी बोल्ड वूमेन फाउंडेशन ने किया सम्मानित

  • विक्रम बी राठौड़, बाली-मुंबई 

मुंबई। जानी मानी गायिका व अभिनेत्री योगिता राजपूत को उनकी उपलब्धियों के लिए शाब्बास नारी पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उन्हें बी बोल्ड वुमेन फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस – 2024 के तहत प्रदान किया।

फाउंडेशन हरसाल महिला उद्यमियों, पेशेवर, कलाकार, सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि की सराहना करने के लिए विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को पुरस्कृत करता हैं।इसका आयोजन अमृता मिश्रा द्वारा किया गया था।पुरस्कार मिलने के बाद योगिता ने कहा कि आज की महिला सशक्तिकरण का उदाहरण स्थान है। उन्हें समाज में अपनी स्थिति में समानता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार होना ही चाहिए। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक मोर्चों पर अपना प्रभाव डालती हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि साथ ही, महिलाएं आजकल हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता से अपनी पहचान बना रही हैं। वे वैज्ञानिक, नेता, उद्योगपति, कलाकार, और अन्य क्षेत्रों में अपनी महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उनका सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान है।आजकल कई संगठन और सरकारी नीतियों के माध्यम से महिलाओं के लिए समानता और सुरक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। वे अपने हकों की रक्षा के लिए सक्रिय हैं और सामाजिक परिवर्तन में भागीदारी कर रही हैं।

योगिता भारतीय शास्त्रीय संगीत में लीजेंड संगीत निर्देशक पद्मश्री रवींद्र जैन उनके गुरु हैं, उन्होंने एमएस यूनिवर्सिटी, वडोदरा गुजरात से भारतीय शास्त्रीय संगीत गायन में प्रदर्शन कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है।प्लेबैक सिंगिंग और एक्टिंग में 11 साल से अधिक की विशेषज्ञता के कारण उनका करियर प्रभावशाली रहा है। उन्होंने ख्वाहिशें, ऐतबार, मां तू पहला प्यार, समर्पित भजन जैसे संगीत वीडियो में अपनी गायन प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता दिखाई। योगिता जंगल मे मंगल, वेताल, द बैंगल किलर, लाडू, द सुसाइड वे जैसी फिल्मों के लिए अपने प्लेबैक सिंगिंग प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं।


यह भी पढे      राजस्थान दिवस पर लोक कलाकारों ने कच्ची घोड़ी, कठपुतली नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी श्रेष्ठ प्रस्तुतियां


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button