Sportsभीलवाड़ा न्यूज

भीलवाड़ा की आरू नामा भारत का प्रतिनिधत्व करने के लिए जापान रवाना, जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट एंड यूथ कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा

  • भीलवाड़ा, मूलचंद पेसवानी

जापान में होने वाले जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट एंड यूथ कार्यक्रम के लिए भीलवाड़ा निवासी समाजसेवी मंजू–सुरेन्द्र छिपा की पुत्री स्काउट रोवर आरू नामा भारत का प्रतिनिधत्व करने के लिए जापान रवाना हुई।

  • 8 दिवसीय कार्यक्रम में सार्क के अंतर्गत भारत, श्रीलंका, मालदीव, नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान सहित 7 देशों के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने आरू नामा को स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनाएं दी।

जाजू ने कहा कि भीलवाड़ा के लिए यह गौरव की बात है कि आरू ने छोटी उम्र में ही पर्यावरण व वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसकी बदौलत उन्हें जापान सरकार की ओर से जापान ईस्ट एशिया नेटवर्क ऑफ एक्सचेंज फॉर स्टूडेंट एंड यूथ कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। नेशनल हेडक्वार्टर भारत स्काउट गाइड के डायरेक्टर डॉ राजकुमार कौशिक एवं राजस्थान स्काउट गाइड चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के सहयोग से आरु नामा इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है। इस अवसर पर प्रदेश स्काउट एंड गाइड के उपप्रधान अक्षय त्रिपाठी व भीलवाड़ा प्रधान लक्ष्मीनारायण डाड ने भी आरू को शुभकानाएं दी।

मूलचन्द पेसवानी शाहपुरा

जिला संवाददाता, शाहपुरा/भीलवाड़ा
Back to top button