ReligiousNewsSTATE NEWS

भारत माता आश्रम में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

नोहर स्थानीय भारत माता आश्रम में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवम भारतीय जनसंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई.

नोहर – भारत माता आश्रम के महन्त योगी रामनाथ अवधूत ने उनके जीवन के बारे में बताया कि उनका जन्म उत्तरप्रदेश के नगला चन्द्रभान में हुआ था पर उनका बचपन अपने नाना के यहाँ धानक्या जयपुर में बीता। उनका मैट्रिक तक का अध्ययन सीकर एवम पिलानी में हुआ एवम कॉलेज शिक्षा कानपुर आगरा एवम प्रयाग में हुई।

कानपुर में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े जो बाद में पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। सन 1951में उनको जनसंघ की स्थापना हेतु राजनीति क्षेत्र में भेज दिया गया जहां वे जनसंघ के अखिल भारतीय महामंत्री एवम अध्यक्ष भी रहे। दीनदयाल जी द्वारा जो विचार दिया गया उसे अंत्योदय के नाम से जाना जाता उनकी लिखित पुस्तक एकात्म मानववाद संगठन का मूल विचार है।

Read also    गोकर्णेश्वर महादेव परिसर में गूंजी फिजाएं निकलेगी गंगा मैया की शोभायात्रा

11 फरवरी 1968 को मुगलसराय स्टेशन पर ट्रैन में उनकी राजनैतिक हत्या कर दी गई। कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, महामंत्री प्रदुमन व्यास, मुरारी कंकर, अमित ढूढाणी, राकेश हिसारिया, विनोद शर्मा, विकास पांडे, सुशील शर्मा, रमेश पारीक, अंजनी तिवाड़ी, राजकुमार पारीक, विजेंद्र गोस्वामी, दीपक सारस्वत, संकेत शर्मा, विनोद सिखवाल एवम अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button