News

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण के साथ पीएम श्री बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव संपन्न

सादड़ी। स्थानीय पीएम श्री श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में पेंशनर समाज के अध्यक्ष जीवराज लोहार, दिलीप परमार, उम्मेद मल गेहलोत, ताराचंद हिंगड़, समाज सेवी मोती लाल जाट व प्रधानाचार्य विजय सिंह माली के सानिध्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कक्षा 9 की 74 बालिकाओं को राज्य सरकार द्वारा निशुल्क साईकिल भी दी गई।

IMG 20250125 WA0048

 

उप प्राचार्य स्नेहलता गोस्वामी ने बताया कि सरस्वती पूजन के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्वप्रथम प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने अतिथियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। स्नेहलता गोस्वामी ने वार्षिक प्रतिवेदन पढ़ा।

तत्पश्चात कविता कंवर, सुशीला सोनी सरस्वती पालीवाल के निर्देशन में बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। बालिकाओं ने योगासनों का भी प्रात्यक्षिक किया।इस अवसर पर कक्षाओं में प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

IMG 20250125 WA0047

मधु गोस्वामी महावीर प्रसाद कन्हैयालाल मनीषा ओझा के नेतृत्व में विद्यालय स्टाफ ने वार्षिकोत्सव की व्यवस्था संभाली।

इस अवसर पर वीरमराम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा मनीषा सोलंकी गजेन्द्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन प्रकाश कुमार शिशोदिया ने किया। उल्लेखनीय है कि विभागीय निर्देशानुसार 25जनवरी तक विद्यालयों में वार्षिकोत्सव आयोजित करना था।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button