News

दिव्यांग सेवा समिति की वरिष्ठ सदस्या सुमित्रा देवी का 58 वा अवतरण दिवस मनाया।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23
घेवरचन्द_आर्य_पाली

दिव्यांग सेवा समिति पाली की वरिष्ठ सदस्या दिव्यांग सुमित्रा देवी आर्या का 58 वा जन्म दिवस सोमवार को समिति कार्यालय अशोक नगर में मनाया गया। सुमित्रा देवी का जन्म सन् 1968 के सितम्बर माह की 15 तारीख को राजस्थान के पाली जिला अन्तर्गत डिगाई गांव में हुआ। जो दिव्यांग सेवा समिति पाली की वरिष्ठ सदस्या है। उसने जीवन के 57 वर्ष पूर्ण कर आज 58 वें वर्ष में प्रवेश किया है। सुमित्रा समिति संस्थापक घेवरचन्द आर्य की धर्मपत्नी है जो 75 प्रतिशत से अधिक अस्थि विकृत दिव्यांग है। इसके बावजूद वो दिव्यांग सेवा समिति के हर कार्य में सहयोग करती है।

समिति अध्यक्ष मुकेश जागलवा (सोनी) एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार जैन ने बताया कि वृद्धावस्था से पांवों के जोड़ों में दर्द होने के कारण सुमित्रा देवी पांवों पर खड़ी नहीं हो सकती इसलिए वो घर बैठी बैठी घसीट कर चलती और घर का सारा काम करती, और हर समय खुशहाल रहती है, जो दिव्यागो के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

WhatsApp Image 2025 09 15 at 22.40.04

पति घेवरचन्द आर्य बताते हैं की दिव्यांग सेवा समिति की स्थापना सुमित्रा देवी की प्रेरणा से ही की गई है। पति के हर सामाजिक कार्य और लेखन में उत्साह वर्धन करती है। यही कारण है की घेवरचन्द आर्य आज दिव्यांग सेवा समिति पाली के अलावा आर्य वीर दल पाली, आर्य समाज पाली, जांगिड़ समाज पाली, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला शाखा पाली और श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला जैसी सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर सेवा दे रहे है। इसके अलावा वे समाज सेवा की भावना से लेखन एवं पत्रकारिता कार्य का भी कर रहे है ।

दिव्यांग सेवा समिति पाली अध्यक्ष मुकेश जागलवा, मंत्री विनोद कुमार जैन, वरिष्ठ सदस्य राजू शर्मा, सोजत ब्लाक अध्यक्ष बुधाराम पन्नूसा, अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा अध्यात्मिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल वत्स, सदस्य एवं वरिष्ठ लेखक दलीचन्द जांगिड़ सतारा, आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य सचिव हनुमान आर्य, आर्य समाज मंत्री विजयराज आर्य, वरिष्ठ आर्य समाजी पूनमचंद वैष्णव, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष चम्पालाल नागल, श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला कोषाध्यक्ष चम्पालाल लूंजा, शिक्षक रामदयाल किंजा पाली, प्रेमप्रकाश धीर मारवाड़ जंक्शन, समाज सेवी केलाश सोमरवाल जैतारण, भंवरलाल सायल राणा, चन्द्रमोहन शर्मा कोटा, मनोज किजां, कमल शर्मा खोर, घीसूलाल जोपिग ढाणी सहित कई गणमान्य जनों ने वाट्स एप मोबाइल से बधाई संदेश भेजकर स्वास्थ्य और दिर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button