News

घाणेराव में शिक्षकों ने प्रखर राजस्थान अभियान जैसे नवाचारों को सराहा तो एम डी एम , बीएलओ व पुरानी पेंशन, आठवें वेतन आयोग जैसे मुद्दों पर किया विचार मंथन

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space


घाणेराव 26सितंबर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का जिला सम्मेलन परम पूज्य देवीदास जी महाराज,शक्ति सिंह मेड़तिया, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सकाराम भाटी, एसीबीईओ विजय सिंह माली व जिला अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह झूपेलाव के सानिध्य में शुरू हुआ जिसमें प्रखर राजस्थान जैसे नवाचारों, एमडीएम, बीएलओ व पुरानी पेंशन , आठवें वेतन आयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

जिला सम्मेलन संयोजक व प्रदेश संगठन मंत्री गजेन्द्र देवड़ा ने बताया कि सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस सम्मेलन में सर्वप्रथम ब्लाक अध्यक्ष लालाराम जाट, शिवपाल सिंह,विक्रम सिंह चंपावत भंवरलाल जाट तथा शिवराम राईका के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

तत्पश्चात जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह झूपेलाव ने शिक्षक संघ की संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते राजस्थान राज्य पंचायती राज व माध्यमिक शिक्षक संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सकाराम भाटी ने शिक्षकों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला।

Related Articles

विजय सिंह माली ने शिक्षकों से राजस्थान सरकार की योजनाओं को क्रियान्वयन करते हुए अपने अपने विद्यालयों को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौरड़िया ने शिक्षकों की समस्याओं की समस्याओं के समाधान हेतु संघ के माध्यम से संघर्ष का आह्वान किया।

शक्ति सिंह मेड़तिया ने शिक्षकों से समाज व राष्ट्रोत्थान में भूमिका निभाने की अपील की। सम्मेलन परम पूज्य संत देवीदास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया तथा सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सरपंच गुलाब खत्री की ।उम्मेद पालीवाल, भगवान लाल पारंगी, सुमन हलकिया, गीता चौधरी ने भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अपनी वार्ताएं दी।

इस अवसर पर भामाशाह मांगी लाल सुथार व अयूब खान समेत सेवा निवृत्त होने वाले शिक्षकों का भी सम्मान किया।मंच संचालन विजय सोनी ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री दलपत सिंह चांदावत,जिला सभाध्यक्ष बलवंत सिंह मीना,संतोक सिंह सोलंकी सुमेरपुर ब्लाक अध्यक्ष सुरेश शर्मा,बाली ब्लाक अध्यक्ष जयरुप गर्ग सोजत ब्लाक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह चारण, पाली ब्लाक अध्यक्ष खीम सिंह मीना समेत पाली जिले के विभिन्न ब्लाकों के शिक्षक उपस्थित रहे। रजनीश, सुरेश कुमार, भैरुलाल ,सुनील,संजय त्रिपाठी, गायत्री व वीणा श्रीमाली ने व्यवस्था संभाली।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ सबसे पुराना शिक्षक संघ है जो शिक्षक हितों के लिए कार्य करता है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button