News
पैर फिसलने से नाले में गिरा बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा सदर थाना क्षेत्र के श्री नगर गाँव निवासी बुजुर्ग व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया कि श्री नगर निवासी उगमा भील उम्र 60 वर्ष पुत्र सुरजा भील 28 सितम्बर रविवार रात कोदूकोटा क्षेत्र में घर का राशन लेने गया था राशन लेकर वापस पैदल लौट रहा था।

श्री नगर गांव में बने नाले में उनका पैर फिसल गया जिससे गम्भीर घायल हो गया गांव वाले लोगों ने उन्हें नाले से बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल महात्मा गांधी में पहुंचाया गया जहां मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जिसका सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस मामले की जांच में जुटी











