News

पीएम श्री बालिका विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

सादड़ी।


स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं ने व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण के तहत श्री बाणमाता नमकीन गृह उद्योग लालराई व के बी इंडस्ट्री सुमेरपुर का औद्योगिक भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने बताया कि कक्षा 9व 10में व्यावसायिक शिक्षा विषय में अध्ययनरत बालिकाओं के दल को अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर कन्हैयालाल मनीषा ओझा रमेश सिंह राजपुरोहित भी उपस्थित रहे तत्पश्चात यह दल कविता कंवर के निर्देशन में श्री बाणमाता नमकीन गृह उद्योग लालराई पहुंचा जहां फर्म के दिनेश कुमार माली ने स्वागत किया। बालिकाओं को श्री बाणमाता नमकीन गृह उद्योग की स्थापना की पृष्ठभूमि, नमकीन बनाने के लिए कच्चे माल व निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी तत्पश्चात बालिकाओं ने नमकीन बनाने की प्रक्रिया को जाना तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 16.15.56 WhatsApp Image 2025 09 30 at 16.15.56 1

बालिकाओं ने इस उद्योग में आने वाली समस्या का भी अध्ययन किया। यहां से बालिकाओं का दल बस से के बी इंडस्ट्री सुमेरपुर पहुंचा। वहां फर्म के रमेश परिहार ने स्वागत किया तथा फर्म की जानकारी दी। बालिकाओं ने मशीनरी व बनने वाले उत्पाद की प्रक्रिया का अवलोकन कर जाना। रमेश परिहार ने बालिकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया। व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी कविता कंवर ने विद्यालय की ओर से फर्म का आभार व्यक्त किया। बालिकाओं द्वारा औद्योगिक भ्रमण के दौरान सुशीला सोनी व वीरम राम चौधरी भी साथ रहे।
उल्लेखनीय है कि पीएम श्री विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण कराया जाता है। पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में व्यावसायिक शिक्षा अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग विषय संचालित है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button