टुण्डी झामुमो द्वारा बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं कार्यक्रम का आयोजन

- टुण्डी
टुण्डी झामुमो द्वारा आज़ शनिवार को महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी अस्मिता बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए धरती आबा को नमन किया। प्राप्त समाचार के अनुसार टुण्डी झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू की अध्यक्षता में धरती आबा बिरसा के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी 150 वीं जयंती पर नमन किया।टुण्डी के सभी वरिष्ठ झामुमो नेताओं ने बिरसा मुंडा के उलगुलान आन्दोलन जल, जंगल, जमीन की रक्षा और जनजातीय अस्मिता के लिए उनके योगदान को याद किया और झारखंड स्थापना दिवस पर सभी राज्यवासियों को शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्य रूप से टुण्डी झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू,गुरूचरण बास्की, मैनेजर हेंब्रम,लपसा मुर्मू संतूलाल किस्कू इम्तियाज उर्फ छोटू अंसारी सरवन बेसरा, बबलू सिंह, अरविंद सोरेन,अकरम हुसैन, इस्लाम अनवर ,बबलू रजवार समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।









