नाना में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, 103 मरीजों की जांच

उपखण्ड बाली के नाना ग्राम में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भीलों का बेदला उदयपुर के तत्वावधान में निदेशक प्रताप सिंह भाटी (पीएसबी कॉलेज, नाना पाली) द्वारा एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में कुल 103 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से गंभीर बीमारियों से ग्रसित 25 मरीजों को ऑपरेशन एवं विशेष उपचार हेतु पेसिफिक हॉस्पिटल, भीलों का बेदला उदयपुर रेफर किया गया।

डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व डॉ. महेंद्र सिंह राजावत (बड़ोद) ने किया। कैंप में सभी मरीजों को निःशुल्क जांच एवं दवाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर भूराराम सरपंच खेतरली, केसाराम सरपंच ठंडी बेरी, कानाराम माली (पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष नाना), हरयेश सिंह भाटी, मोहनलाल सोलंकी, गुमान सिंह (सेवानिवृत्त एयर फोर्स), सूरज सिंह पंवार (चामुंडेरी), महेंद्र सिंह सोलंकी (सेवानिवृत्त), नेकाराम गरासिया (भीमाना), मदन सिंह राजपुरोहित, विमल कुमार बाफना, मनीष कुमार राव, प्रकाश कैलाश सुथार, नारायणलाल मारू, भरत राव (प्रधानाचार्य), भंवर सिंह चौहान (फौजी), रणजीत सिंह (चामुंडेरी), लक्ष्मण सिंह चौहान, मांगीलाल गरासिया (सेवानिवृत्त डबल एओ) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











