News

दिव्यांग सेवा समिति के बेनर तले अपने अधिकारों के लिए दिव्यांग पहुंचे कलेक्टर के द्वार

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

मुख्यमंत्री द्वारा मांगे गये बजट 2026 में दिव्यांग जनों के हित में 10 मांगो का बजट में प्रावधान करने मांग की का दिया ज्ञापन।


दिव्यांग सेवा समिति पाली के दिव्यांग जनों ने बजट 2026 को जनहितकारी और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दिव्यांग सेवा समिति पाली के संस्थापक संचालक घेवरचन्द आर्य पाली के नेतृत्व में दिव्यांगो के हित में 10 सूत्री मांग का बजट में प्रावधान करने का मुख्य मंत्री के नाम जिला कलेक्टर पाली को ज्ञापन दिया गया जिसमें बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्तियो की देय पेंशन 1250/- प्रतिमाह से बढ़ाकर जिनकी आय का कोई स्त्रोत नहीं है तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगों को 3500/- पेंशन देने, दिव्यांग जनों को 20 हजार रुपये तक के उपकरण के लिए 20000/- की नकद राशि देने, समस्त राजकीय अनुदानित निजी जन सहभागिता योजना के लिए संचालित आवासीय संस्थानो का मेस भत्ता सरकार 3250/- रूपया प्रतिमाह देती है इसी तर्ज पर दिव्यांग जनों को 3500/- प्रतिमाह पेंशन देने की मांग की गई।

कार्यवाहक अध्यक्ष जालम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि निःशुल्क स्कूटी योजना में आयु सीमा में परिवर्तन कर 18 से 65 वर्ष करने और दिव्यांगता का प्रतिशत बढ़ाकर केवल 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग जनों को ही स्कूटीयां देने और 40 प्रतिशत चलन दिव्यांग वालो ने 40 प्रतिशत फर्जी सार्टिफिकेट लगाकर स्कूटिया प्राप्त की है उन स्कूटीयो का भोतिक सत्यापन तथा ऐसे दिव्यांग जनों का मेडिकल बोर्ड से जांच करवाने, 70 प्रतिशत से अधिक जो दिव्यांग जन जो चलने फिरने फिरने में असमर्थ है उनको अपनी आवश्यकता अनुसार इलेक्ट्रोनिक व्हील चेयर देने और 60-70 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांग वृद्धजनों को घर पर ही निशुल्क ईलाज और दवा उपलब्ध कराने, प्रत्येक दिव्यांग को उसकी योग्यता और कार्य क्षमता अनुसार उसके निवास के आस पास रोजगार उपलब्ध करवाने या राजस्थान रोजगार निति 2025, विवेकानंद रोजगार सहायता कोष से राहत प्रदान करने, तथा ग्रामीण दिव्यांग नागरिकों के लिए पंचायत स्तर पर स्थायी डिजिटल/सेवा कार्य व निश्चित मानदेय की व्यवस्था करने, दिव्यांग अधिकार अधिनियम के उत्पीड़न करने पर उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई या नियंत्रण व स्पष्ट दिशा-निर्देश बजट में शामिल करने, ग्राम पंचायत के वार्ड पंच से विधायक और सांसद तक दिव्यांग को राजनीतिक में आरक्षण देने का प्रावधान करने की मांग की गई

WhatsApp Image 2026 01 09 at 7.34.37 PM

इस अवसर पर संस्थापक संचालक घेवरचन्द आर्य, कार्यवाहक अध्यक्ष जालम सिंह राजपुरोहित भावरी, सोजत ब्लाक अध्यक्ष बुधाराम पन्नूसा, उपाध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा, रोहट ब्लाक अध्यक्ष बीजाराम पटेल, जेतारण ब्लाक अध्यक्ष राकेश कुमावत, वरिष्ठ सदस्य सोहनराज बपोली, घीसूलाल सिरवी, कमलादेवी सिरवी, भंवरलाल रानी, जगदीश अटपडा, महेंद्र अटपडा, रूपाराम मीणा, हेमन्त मेघवाल गुडा श्यामा, पारसमल, मानाराम पटेल, संजय जोशी, प्रकाश जोशी, अनिल, रमेश, शारदादेवी, लीलादेवी, निषा, सुनिता सहित कई दिव्यांग जन मोजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button