Newsटुंडी न्यूज

टुण्डी के फुलझर बरवाटांड़ गांव में रूद्र महायज्ञ सह द्वितीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

रूद्र महायज्ञ सह द्वितीय वार्षिक महोत्सव

फुलझर बरवाटांड़, टुण्डी (धनबाद)

टुण्डी प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र के फुलझर बरवाटांड़ मोहलीटोला में शुक्रवार, एकादशी जैसे पवित्र दिन 13 फरवरी 2026 को श्री श्री 108 श्री रूद्र महायज्ञ सह द्वितीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। धार्मिक वातावरण में पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

108 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा

कार्यक्रम के तहत कुल 108 कुंवारी कन्याओं ने प्रातः नदी से कलश में जल भरकर यज्ञ वेदी तक पहुंचकर हवन-पूजन के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में आहुति दी।

यह महायज्ञ 13/02/2026 से 17/02/2026 तक आयोजित होगा। पूर्णाहुति 17/02/2026 को अमावस्या मंगलवार के दिन संपन्न की जाएगी।

आयोजन के प्रमुख कार्यक्रम

  • नित्यार्चन एवं पूजन-पाठ
  • हवन एवं संध्या आरती
  • रात्रि में शिव विवाह कार्यक्रम
  • पूर्णाहुति के दिन कलश विसर्जन
  • प्रसाद वितरण एवं भंडारा

यजमान के रूप में बालेश्वर महतो, युगलकिशोर महतो, छठीराम महतो, हीरालाल महतो, तोताराम महतो, दीपक कुमार महतो, मधुसूदन महतो, चौपाल कुमार महतो सहित यज्ञ समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

धार्मिक आयोजन | सामाजिक सहभागिता | टुण्डी प्रखंड


न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button