खोखरा विद्यालय की छात्राओं ने लहराया परचम, 100% रिजल्ट से रचा इतिहास

- सोजत
राजकीय उच्च माध्यमिक खोखरा विद्यालय की छात्राओं ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा परिणाम में विद्यालय का 100% रिजल्ट रहा, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया।
विद्यालय की मेधावी छात्राओं में सरोज सिरवी ने 93.60%, संगीता भाटी ने 92.80% एवं साक्षी भाटी ने 90.80% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में यह उपलब्धि संभव हो सकी। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया।

विद्यालय में नियमित रूप से अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की जाती थीं तथा मासिक टेस्ट लिए जाते थे, जिससे विद्यार्थियों की तैयारी मजबूत हुई और प्रश्नों को हल करना सरल बना।
इस शानदार उपलब्धि पर खोखरा युवा मंडल सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा छात्राओं को बधाई देने का सिलसिला जारी है।
जिला सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह खोखरा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 10वीं एवं 12वीं दोनों का परिणाम 100% रहा।
इस अवसर पर आशाराम बावरी, राजेन्द्र मेवाड़ा, भेरू सिंह गुर्जर, महावीर सिंह चारण, प्रकाश मेघवाल, गंगा सिंह राठौड़, एडवोकेट गोविन्द दवे, चम्पा नाथ एवं भागीरथ मेवाड़ा सहित कई लोगों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














