भायदर पशिचम मे अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर निशुल्क ईक्षु रस गन्ना रस वितरण

.20-4-26 सोमवार को सुबह 7:00 बजे से अक्षय तृतीया के इस पावन, पुण्यदायी एवं अक्षय फलदायी पर्व पर श्री भोला भैरव फाउंडेशन, श्री जिनेश्वर मंडल, श्री राजेन्द्र ग्रुप एवं श्री मणिभद्र ग्रुप भाईंदर पश्चिम द्वारा आयोजित निःशुल्क इक्षु रस (गन्ना रस) वितरण सेवा कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मे संपन हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित रहकर सभी मंडलो के पदाधिकारियो ने मिलकर इस सेवा कार्य के माध्यम से न केवल शीतलता का प्रसार हुआ,बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और मानवता के उच्च आदर्शों का भी सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।

इस शुभ अवसर पर माननीय नगर सेवक भरत कोटारी ने सभी नागरिकों के जीवन में अक्षय सुख,असीम शांति,उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर समृद्धि के लिऐ शुभकामना दी
,इस दिव्य पर्व पर सेवा और सद्भावना की भावना को अपनाकर समाज में प्रेम,एकता और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाएं।
इस अवसर पर मेरे साथ उपमहापौर श्री ध्रुवकिशोर पाटिलजी,नगरसेवक भगवती शर्माजी, नगर सेवक भरत कोटारी ,नगरसेविका सुनिताजी जैन, नगर सेविका भव्या शाह ,दिनेशजी कोटारी जैन
(स्टार के संपादक ),संदीप पिपलिया , राजुभाई सांङेराव, चेतन जैन , मुकेश जैन आदि कई गणमान्यो की उपस्थित थी।














