News

स्काउट मुख्यालय में परिंडे और चुग्गा पात्र लगाकर लिया सेवा का संकल्प

पाली। जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी में स्थानीय संघ सचिव संगोष्ठी एवं जिला कार्यकारिणी सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला ने की।

सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि बैठक में सत्र 2025-26 की उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र 2026-27 की गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा हुई। साथ ही 20 से 30 अप्रैल के बीच स्थानीय संघ स्तर पर आयोजित स्काउट-गाइड यूनिट निरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए गतिविधियों के प्रभावी संचालन और यूनिटों से नियमित संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया गया।

सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में स्काउट-गाइड गतिविधियों का सक्रिय संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राज्य मुख्यालय से प्राप्त लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, सेवा कार्यों से स्काउट-गाइड गतिविधियों को जोड़ने तथा संख्यात्मक के साथ गुणात्मक प्रगति पर भी ध्यान देने की बात कही।

सीओ गाइड डिंपल दवे ने राष्ट्रपति अवार्ड आवेदन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि स्काउट-गाइड रोवर एवं रेंजर के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी में चल रहे विकास कार्यों के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा अधिक से अधिक भामाशाहों को जोड़कर प्रशिक्षण केंद्र में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही विद्यालय, महाविद्यालय एवं आमजन के लिए एडवेंचर गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी। जिला कलक्टर द्वारा निर्मित आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग वॉल शुरू होने से साहसिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ताराचंद जैन एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीला जैन ने भी सभा को संबोधित किया।

बैठक में भामाशाह ओम प्रकाश परिहारिया, पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, दौलत सिंह, कैलाश कुमार, प्रभु प्रजापति सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद स्काउट-गाइड पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे एवं चुग्गा पात्र लगाकर सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button