News

विधायक के निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

मिरा भायंदर: भायंदर पूर्व स्थित गोल्डन नेस्ट इलाके में निर्माणाधीन इमारत सेवन इलेवन कोर्टयार्क में काम कर रहे एक मजदूर की ऊँचाई से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और सहकर्मियों ने तुरंत घायल मजदूर को अस्पताल पहुचाने का प्रयास किया, लेकिन डाॅक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इमारत के निर्माण कार्य के दौरान ऊपरी मंजिल पर काम कर रहा था। परंतु सुरक्षा उपकरणों के अभाव में अचानक संतुलन बिगडने से वह नीचे गिर पडा हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

IMG 20260519 WA0021

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही हैं तथा निर्माण स्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं इसकी जाँच की जा रहीं हैं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कई निर्माण स्थलों पर मजदूरों‌ की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती जाती हैं। हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कमी के कारण‌ इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक मजदूर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पडा हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहीं हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button