News

मारवाड़ विधायक काकू केसाराम चौधरी ने रानी क्षेत्र को दी रोड निर्माण की ऐतिहासिक सौगात, “काकू है तो सब मुमकिन!”

रानी स्टेशन, संवाददाता भरत जीनगर।  भारतीय जनता पार्टी के मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक काकू केसाराम चौधरी ने रानी क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने करोड़ों की लागत से सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दिलाई है, जिससे ग्रामीण और शहरी आवागमन को गति मिलेगी।

प्रमुख स्वीकृतियाँ इस प्रकार हैं:

  • रानी हॉस्पिटल के लिए ₹27.75 लाख की स्वीकृति
  • सम्पतराज जैन के मकान से रानी नदी तक और रामदेवजी मंदिर, छोटी रानी से मॉडल स्कूल तक सड़क निर्माण हेतु ₹1 करोड़ की स्वीकृति
  • रानी, भगवानपुरा, जवाली, ईटनदरा, मेड़तिया, सोमेसर और भीमालिया सड़कों के लिए ₹40 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

WhatsApp Image 2025 07 25 at 17.35.22

इन सभी विकास कार्यों को लेकर रानी मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौड़, उपाध्यक्ष डालचंद मेवाड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव, समाजसेवी रमेश आर. जैन, हेमराज जैन, राजेंद्र गौतम, पार्षद घीसुलाल चौधरी, ललित सोनी, महेश कुमार, नर्बदा कंवर, पदमसिंह राठौड़, मनीष मेहता, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और भाजपा मंडल कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है।

स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लोक निर्माण मंत्री श्रीमती दीया कुमारी, पाली सांसद पी. पी. चौधरी, तथा विधायक केसाराम चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि यह स्वीकृति रानी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।   क्षेत्र की जनता ने विधायक केसाराम चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button