News

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण का रानी भाजपा मंडल के सभी बूथों पर हुआ श्रवण


रानी स्टेशन | संवाददाता – भरत जीनगर   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण का आयोजन रानी भाजपा मंडल के सभी बूथों पर उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गहलोत ने की, वहीं प्रताप बाजार शक्ति केंद्र प्रभारी डालचंद मेवाड़ा, मेन बाजार शक्ति केंद्र प्रभारी भरत जीनगर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जयंतीलाल वैष्णव विशेष रूप से मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में राजस्थान की गौरवशाली धरोहरोंचितौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, आमेर व जैसलमेर के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए देशवासियों से इन स्थलों का भ्रमण करने व उनके पीछे के इतिहास को जानने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के निर्माण में जन-जन की भागीदारी को अनिवार्य बताते हुए अनेक प्रेरक विचार साझा किए। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा का उल्लेख करते हुए भारत में 200 से अधिक सक्रिय स्पेस स्टार्टअप्स पर गर्व जताया।

‘खेलो भारत नीति’ की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब गांवों, बेटियों और युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर और मंच मिल रहे हैं। वहीं स्वच्छता, संस्कृति व सामाजिक बदलाव की कहानियां सुनकर देशवासियों की सोच और दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

रानी मंडल के विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने हेतु विशेष व्यवस्थाएं कीं:

  • बूथ 250: प्रभारी – बाबूलाल बंजारा
  • बूथ 251: अध्यक्ष – ईश्वरसिंह राजपुरोहित
  • बूथ 252: अध्यक्ष – जयंतीलाल जैन, भरत बोराणा
  • बूथ 253: अध्यक्ष – चेतन सुथार; प्रभारी – डायाराम चौधरी, पवन मेवाड़ा, अशोक चौधरी, रोहित वैष्णव, धन्नाराम चौधरी

WhatsApp Image 2025 07 27 at 17.44.12 1

  • बूथ 254: अध्यक्ष – विक्रम सोलंकी; प्रभारी – हरीश माली, लादूराम गहलोत, दिनेश माली
  • बूथ 255: अध्यक्ष – रमेश माली; सहयोगी – गुलाब कुमावत
  • बूथ 256: अध्यक्ष – किरण गवारिया; प्रभारी – सवाराम मेघवाल
  • बूथ 257: अध्यक्ष – महेश कुमार ने अपनी कार्यकारिणी के साथ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत हरियाली तीज पर वृक्षारोपण भी किया।

पूरे रानी मंडल के बूथों पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों को एकाग्रता से सुना और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button