बनेड़ा ब्लॉक में विधालय सुरक्षा को नई मजबुती देने हेतु विधायक ने 12 विधालयो के लिए 60 लाख की वित्तिय स्वीकृति दी

- बनेड़ा
झालावाड़ की दुखद घटना के बाद राज्य सरकार ने स्कुलो की मरम्मत हेतु वित्तीय स्वीकृतियां जारी की है ।
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने 25 जुलाई एक आदेश जारी कर स्वीकृतियां जारी की है जिसमें शाहपुरा बनेड़ा विधानसभा में कुल 19 विधालयो को मरम्मत हेतु वित्तीय स्वीकृतियां दी है विधायक डॉ लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा,व शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 19 विधालयो के लिए 1 करोड़ रुपए की वित्तिय स्वीकृति जारी की । इस बजट से जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़े विधालयो की मरम्मत, रंगाई,पुताई,छत की मरम्मत, बिजली, सौन्दर्यपूर्ण सामग्री इतिआदि की जायेगी।इसी तहत बनेड़ा क्षैत्र में कुल 12 विधालयो के लिए 60 लाख की वित्तिय स्वीकृति मिली जिसमें
1. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदार नगर को 5 लाख
2.राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महुआ खुर्द 5 लाख।
3.राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कासोरिया 5 लाख
4 .राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय बबराणा 5 लाख
5.राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेसरिया 5 लाख
6. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायला 5 लाख
7 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाम्बा 5 लाख
8. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोमस्यास 5 लाख
9.राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याण पुरा 5 लाख
10.राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसकलाई 5 लाख
11.राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निम्बाहेडा खुर्द 5 लाख
12 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भैरु खेड़ा 5 लाख स्वीकृत हुए।
विधालय मरम्मत के लिए राज्य सरकार द्वारा मिली इन स्वीकृति के लिए क्षैत्र वासियों ने स्थानीय विधायक डॉ लालाराम बैरवा, शिक्षामंत्री मदन दिलावर, व के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का हार्दिक आभार जताया।















