News
कृषक समाज इंटर कॉलेज में 21 सितंबर को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

- लखीमपुर खीरी
विश्वजीत मिश्रा
सामान्य ज्ञान, ड्राइंग और मेहंदी जैसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं दिखाएंगे हुनर
गोला तहसील के कृषक समाज इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था कल्याण भव: संस्थान द्वारा 21 सितंबर, रविवार को सुबह 11 बजे से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता प्रभारी अंकित वर्मा ने बताया कि कक्षा 2 से लेकर परास्नातक तक के विद्यार्थी अलग-अलग ग्रुप में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं में सामान्य ज्ञान, ड्राइंग और मेहंदी की प्रतिस्पर्धा शामिल होगी।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जबकि विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। फार्म हेतु रामा बुक डिपो (लखीमपुर रोड), साहनी बुक डिपो (अलीगंज रोड) और कंप्यूटर एकेडमी (खुटार रोड) से संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन फार्म और अन्य जानकारी के लिए 9455878020 पर संपर्क करें।











