News

श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में कार्यकारिणी बैठक एवं वार्षिक साधारण सभा सम्पन्न

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

मुंबई ‌। श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा की कार्यकारिणी बैठक एवं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन रविवार, 7 सितम्बर 25 को दादर क्लब, मुंबई में संस्था अध्यक्ष श्री बाबूलाल मंडलेशा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गुरु वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्था सचिव श्री भरत परमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभा में अध्यक्ष श्री बाबूलाल मंडलेशा ने दानदाताओं एवं विभिन्न गांवों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों का बहुमान करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री सुकन परमार ने कहा कि वर्तमान समय को देखते हुए गुरु विजयवल्लभ म.सा. की प्रेरणा को साकार करने के लिए जैन एवं अजैन दोनों ही विद्यार्थियों को नैतिक जैन संस्कारों से जोड़ना आवश्यक है। बैठक में विद्यालय एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। विद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए छात्र मन सोलंकी को कराटे खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित होने तथा महाविद्यालय व्याख्याता दिनेश कुमार को ए.आई. में पेटेंट प्राप्त होने पर सभा ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही, विद्यालय में संचालित साइंस, सी.ए. एवं सी.एस. कोचिंग कक्षाओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को लाभ मिलने एवं विद्यार्थियों की खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भागीदारी पर भी प्रकाश डाला गया। कोषाध्यक्ष श्री चांदमल हिंगड़ ने ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में बालिया एंड चौधरी को संस्था का ऑडिटर तथा संजय मेहता एंड एसोसिएट्स को इंटरनल ऑडिटर नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही आगामी 16 दिसम्बर 2025 को संस्था के वार्षिकोत्सव के आयोजन का निर्णय भी लिया गया। सभा में यह भी बताया गया कि जीसो फाउंडर श्री सुरेश पूनमिया के माध्यम से पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री संजय सुराणा से मुलाकात कर सरकारी अनुदान से संबंधित मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही सभी जैन पेढ़ियों से आग्रह किया गया कि अधिक से अधिक जैन छात्रों को सहायता उपलब्ध कराई जाए। अंत में अध्यक्ष महोदय ने हर्षध्वनि के साथ सभा की समाप्ति की घोषणा की। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने जैन भोजन का लाभ लिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button