जिला स्तरीय 69वीं नेटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

श्रीमहावीर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजापुर में जिला स्तरीय 69वीं नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत के मुख्य अतिथि में झण्डा रोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे खेल को खेल की भावना और अनुशासन के साथ खेलें।


प्रतियोगिता की जानकारी
संस्था प्रधान जयसिंह राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 से 19 वर्ष वर्ग के छात्र व छात्राएं भाग ले रहे हैं और जिले की 38 टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल हैं। पहले मैच में राजकीय बालिका विद्यालय बीजापुर और राजकीय बालिका विद्यालय सेवाड़ी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बीजापुर टीम विजेता रही।
अतिथियों का सम्मान
इस मौके पर शिक्षा विभाग के ए डी ई ओ बलवन्तसिंह राणावत ने भामाशाहों का आभार जताया। कार्यक्रम में गोपाल पारिख प्रधानाचार्य सेवाड़ी, मूलाराम प्रधानाचार्य बेड़ा, दलपत चौधरी प्रधानाचार्य पादरला, भंवरसिंह राजपुरोहित प्रधानाचार्य बालिका विद्यालय, विक्रमसिंह राणावत, सरपंच प्रतिनिधि योगेन्द्रसिंह राणावत, भामाशाह पूनमसिंह राजपुरोहित, कल्पेश राव, दिलीप राव, भवानीसिंह और गणपत सिंह राजपुरोहित समेत अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।
आयोजन में सहयोग
नेटबॉल प्रतियोगिता की निर्णायक टीम में दशरथसिंह राणावत, प्रदीपसिंह राणावत, जितेन्द्र कुमार, सुरेंद्रसिंह शामिल थे। व्यवस्था टीम में ललीत परमार, रमेश पाली, करणीसिंह, कैलाश सोलंकी, कैलाश सुथार, अर्जुन सिंह, भगवानसिंह, कमलेश कुमार और नरपतसिंह का सहयोग रहा।













