टुण्डी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त चालक को भेजा गया जेल

- टुण्डी
टुण्डी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई रात के अंधेरे में अवैध पत्थर से लदे ट्रैक्टर को अन्यत्र खपाने की फिराक में था तभी वन विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ और टैक्टर सहित चालक को धरदबोच लिया गया।जानकार सूत्रों के मुताबिक टुण्डी प्रखंड मुख्यालय से सटे कर्माटांड़ गांव में सफेद पत्थर की उत्खनन कर अवैध रूप से ट्रैक्टर में लाद कर कहीं खपाने ले जाया जा रहा है तभी वन विभाग की टीम प्रभारी फोरेस्टर ओमप्रकाश आनंद की देखरेख में छापामारी दलों द्वारा देर रात छापामारी कर चालक समेत लोड़ टैक्टर को जब्त कर वन विभाग कार्यालय लाया गया।

फिलहाल चालक विकास हेंब्रम को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है एवं टैक्टर ओनर एवं अवैध पत्थर कारोबारी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि एक जे सी बी मशीन एवं टैक्टर भागने में सफल रहा।वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छापामारी दलों में मुख्य रूप से प्रभारी फोरेस्टर ओमप्रकाश आनंद,वनरक्षी मनोज राय, पूर्णचंद महतो,प्रकाश टुडू समेत अन्य लोगों की सक्रिय योगदान रहा।














