एसीबीईओ माली ने कोट सोलंकियान, बालिका पनोता व नयागांव विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

- बागोल ।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटसोलंकियान व राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पनोता व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटसोलंकियान के कार्यवाहक संस्था प्रधान अक्षय कुमार ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय में चल रहे द्वितीय परख व कक्षाओं का निरीक्षण किया व विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद किया तत्पश्चात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रार्थना सभा,नामांकन, एस एम सी, पुस्तकालय, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक कार्यपुस्तिका वितरण नामांकन, सहशैक्षणिक गतिविधियों,मिड डे मील,योगात्मक आकलन प्रथम, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम,हरियालो राजस्थान, राजू मीना मंच के बारे में प्रभारी शिक्षकों से जानकारी ली तथा शाला रैंकिंग के बिंदुओं पर चर्चा की। माली ने स्टाफ के सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए शैक्षणिक सहशैक्षणिक भौतिक उन्नयन हेतु प्रयास करने को कहा।

कार्यवाहक संस्था प्रधान अक्षय कुमार ने विश्वास दिलाया कि वह व विद्यालय का समस्त स्टाफ इन दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगें।इस अवसर पर कमला बाई समेत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटसोलंकियान का स्टाफ उपस्थित रहा। इसी प्रकार एसीबीईओ माली ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पनोता व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नया गांव का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक सुमन कंवर चंपावत व सूरजभान सिंह से प्रखर राजस्थान समेत विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी ली तथा प्रखर की कक्षाओं व चल रहे द्वितीय परख का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस अवसर पर देवी सिंह समेत बालिका विद्यालय व मदनलाल पंवार, आरती समेत नया गांव स्टाफ उपस्थित रहा।











