रूपा खेड़ा टोल प्लाजा पर कर्मचारी उतरे हड़ताल पर,रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार कर बैठे धरने पर

बोनस साप्ताहिक अवकाश जैसी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन
- कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते बिना टोल चुकाए जा रहे वाहन
खबर विस्तार से राजसमंद के कुंवारिया तहसील क्षेत्र में स्थित रूपा खेड़ा टोल प्लाजा पर अपनी पांच पुत्रियां मांगों को लेकर कर्मचारी रात 12 से हड़ताल पर उतर आए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उनका शोषण किया जा रहा है यहां उन्हें ना तो दीपावली बोनस दिया गया, साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जा रहा और 12 घंटे लगातार ड्यूटी करवाई जाती है।

यही नहीं वेतन समय पर नहीं दे रहा देने के अलावा पीएफ भी नहीं काटा जा रहा। इन्हीं पांच सूत्र मांगों को लेकर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। उनका कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती वह काम पर नहीं लौटेंगे। भाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते भीलवाड़ा से उदयपुर और उदयपुर से भीलवाड़ा मार्ग पर जाने वाले वाहन चालक बिना टूट चुका ही गुजर रहे हैं। हड़ताल की सूचना के बाद कुंवारिया थाना पुलिस का जाप्ता मौके पर तैनात है।












