राजस्थानNews

बजरंग दल शोर्य संचलन में कदम से कदम मिलाकर घोष की धुन पर कार्यकर्ताओं ने दिया अनुशासन का संदेश 

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

Ghevarchand Aarya
Author

Ghevarchand Aarya is a Author in Luniya Times News Media Website.

Call

पाली। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पाली के सदस्य रविवार को 3:00 बजे पाली शहर के रामदेव रोड स्थित शीतला माता मंदिर में शौर्य संचलन के लिए एकत्रित हुए। 3:47 बजे शोर्य संचलन रवाना हुआ जो पाली शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ 4:43 बजे लोढा स्कूल पहुंचकर पूर्ण हुआ।

IMG 20251221 WA0425

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि संचलन में बजरंग दल के 320 से अधिक कार्यकर्ताओं ने हाथों में भगवा ध्वज लिए अनुशासन का परिचय देते हुए रामदेव रोड शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर रांकावत समाज भवन, कुम्हारों का बास, जीनगर कॉलोनी, महावीर उद्योग नगर, सिंधी कॉलोनी, सत्यनारायण मार्ग, पानी दरवाजा, सराफा बाजार, घी का झंडा, सोमनाथ मंदिर, धौला चौतरा, सूरजपोल चौराहा होते हुए लोढ़ा स्कूल तक शौर्य संचलन निकाला। जिसको देखने के लिए शहरवासियों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने जगह-जगह सुगंधित पुष्पों से पुष्प वर्षा कर बजरंगी कार्यकर्ताओ का स्वागत किया।

IMG 20251221 WA0422

शौर्य संचलन के समापन पर चेतन गिरी महाराज और प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हूंए गाय हमारी माता, हिंदुत्व संस्कृति , नशामुक्त भारत, बहन बेटियों , मठ मन्दिर जैसे विषयों पर 25 मिनट का बोद्धिक उद्बोधन दिया। समापन के अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मच्छर ने प्रशासन, पुलिस कर्मियों, पत्रकार बंधुओं, शहर वासियों और विद्यालय परिसर उपलब्ध करवाने तथा तन मन से सहयोग करने वाले समस्त बन्धुओ का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के समस्त कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे ।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button