News
श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार महासभा संस्था त्रिवार्षिक चुनाव में रामेश्वर लाल को निर्विरोध जिलाध्यक्ष बनाया

प्रभुलाल लोहार
भीलवाड़ा शहर में तिलक नगर सिद्धि विनायक हॉस्पिटल के निकट स्थित श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार समाज छात्रावास में रविवार को पांचाल लोहार महासभा संस्था के त्रिवार्षिक चुनाव की आम बैठक रखी जिसमें समाज के वरिष्ठजनों पदाधिकारियो की सर्वसम्मति से निर्णय लिया जिसमे किसी भी प्रकार के चुनाव नहीं किए गए और समाज के सभी लोगों ने रामेश्वर लाल लोहार आरजिया वाले को माला पहनाकर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जिलाध्यक्ष बनने पर समाजजनों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाईयां दी जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल ने समाज को संगठित रखने युवाओं को साथ जोड़ने तथा सामाजिक विकास के लिए निरंतर कार्य कार्य करने का भरोसा दिलाया












