News

मॉडल स्कूल बनेड़ा की छात्रा तन्वी सिंह का SGFI राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बनेड़ा की छात्रा तन्वी सिंह का स्कूली 19 वर्ष आयु वर्ग ओपन साइट राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम के सदस्य के रूप में चयन हुआ है। तन्वी का यह चयन SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु किया गया है। शारीरिक शिक्षक निशांत चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा प्रतियोगिता से पूर्व प्रशिक्षण हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेगड़िया (देलवाड़ा), जिला राजसमंद में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेगी।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 11.09.42 AM

इसके पश्चात तन्वी 05 जनवरी से 09 जनवरी 2025 तक भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित होने वाली SGFI राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी। छात्रा के इस चयन पर विद्यालय के संस्थाप्रधान भरत देव धाभाई एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए तन्वी सिंह को उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार को विश्वास है कि तन्वी सिंह राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button