News

भायंदर वेस्ट के समस्त जैन संघों की भव्य समन्वय सभा सम्पन्न

विक्रम बी राठौड़
रिपोर्टर

विक्रम बी राठौड़, रिपोर्टर - बाली / मुंबई 

emailcallwebsite

भायंदर (वेस्ट) के समस्त जैन समाज के सम्मानित संघों एवं कार्यकर्ताओं की एक भव्य एवं ऐतिहासिक सभा माननीय विधायक श्री नरेन्द्र मेहताजी के नेतृत्व में रविवार, दिनांक 28-12-2025 को दोपहर 2:30 बजे आयोजित की गई।

इस सभा में भायंदर के सभी जैन संघों के सम्मानित सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विधायक श्री नरेन्द्र मेहताजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। आने वाले चुनावों में जैन समाज को एक होकर आगे बढ़ना है तथा मीरा-भायंदर महानगरपालिका में अपना महापौर स्थापित कर कमल खिलाना है।”

सभा को संबोधित करते हुए चेतन मेहता (सी.ए.) ने कहा कि “हमें केवल सलाह नहीं देनी है, बल्कि साथ खड़े होकर सहयोग देना है।”

WhatsApp Image 2025 12 29 at 6.46.05 PM WhatsApp Image 2025 12 29 at 6.46.04 PM

इस अवसर पर प्रमुख रूप से माननीय रवि व्यास, भगवतीजी शर्मा, मनिष शर्मा, सुरेश खंडेलवाल, सुशील अग्रवाल, तक्षशील नरेन्द्र मेहता, सुनीता जैन, डॉ. रमेश जैन, 52 जिनालय के ट्रस्टी मागीलालजी तखतगढ़, नाकोड़ा के पूर्व ट्रस्टी रणवीरजी गेमावत, भरत कोठारी, बाली जैन मित्र मंडल से विक्रम बी. राठोड़, प्रवीण राठोड़, राजेन्द्र राठोड़, हसमुख राठोड़, श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर, इंदिरा कॉम्प्लेक्स के ट्रस्टीगण राजुभाई, अशोकजी लुनिया, विपुलभाई सेठ, जैन एलीट ग्रुप के पियूष धामी, गिरीशभाई वखारिया, विहार ग्रुप के अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य ट्रस्टीगण एवं जैन समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन देवेंद्रजी पोरवाल (नव भारत) ने किया।

स्थान:
अग्रवाल ग्राउंड,
टेम्बा हॉस्पिटल रोड,
तेरापंथ भवन के पास,
भायंदर (वेस्ट)

नोट: कार्यक्रम के पश्चात भायंदर जैन समाज के सभी संघों द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसका सभी उपस्थितजनों ने लाभ लिया।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button