विश्वकर्मा बाल मेले में 250 बच्चों की सहभागिता, विजेताओं का हुआ सम्मान

विश्वकर्मा बाल मेले में प्रतिभा का उत्सव, पुरस्कार पाकर बच्चों के खिले चेहरे
पाली | विश्वकर्मा जयंती विशेष आयोजन
-
युवा महोत्सव के अंतर्गत ‘मेगा कल्चरल इवनिंग’ कार्यक्रम का आयोजनJanuary 12, 2025
-
बनेड़ा माहेश्वरी महिला मंडल ने गणगौर पर निकाला सेवराApril 6, 2025
श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली के सान्निध्य में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के शुभ अवसर पर
जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल, पाली एवं श्री विश्वकर्मा महिला मंडल, पाली के संयुक्त तत्वावधान में
रविवार को विश्वकर्मा बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया।
यह आयोजन प्रातः 10 बजे से जांगिड़ समाज भवन, दुर्गादास नगर, पाली में उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।
बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।
मेले में समाज के लगभग 250 बच्चों, किशोरों एवं मातृशक्ति ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
पूरे परिसर में बच्चों की हंसी, तालियों की गूंज और अभिभावकों का उत्साह देखते ही बनता था।
विजेताओं का सम्मान समारोह।
प्रतियोगिताएं और परिणाम
| प्रतियोगिता | प्रथम स्थान | द्वितीय स्थान |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान (सीनियर) | भूमिका | मिताली |
| सामान्य ज्ञान (जूनियर) | दक्ष | राजवीर |
| चित्रकला (सीनियर) | कनिष्का | यशस्वी |
| चित्रकला (जूनियर) | राजवीर | श्रेष्ठी |
| रूबिक्स क्यूब | विनीत | नीरज |



इसके अतिरिक्त एक मिनट प्रतियोगिता, पेपर डांस, टास्क डांस, बैलून बम, ग्लास टास्क,
मेहंदी प्रतियोगिता एवं म्यूजिकल चेयर जैसी रोचक स्पर्धाओं ने मेले को और अधिक रंगीन बना दिया।
महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
आयोजन और व्यवस्थाएं
महिलाओं एवं युवतियों की प्रतियोगिताएं श्री विश्वकर्मा महिला मंडल प्रभारी के निर्देशन में
तथा बच्चों एवं युवकों की प्रतियोगिताएं जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल प्रभारी के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं।
विजेता प्रतिभागियों को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफल तैयारियों में जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश इंद्राणिया
एवं श्री विश्वकर्मा महिला मंडल अध्यक्ष तरुणा धामू के नेतृत्व में समाज के युवक-युवतियों की टीम का
विशेष योगदान रहा। मेलार्थियों के लिए चाय, नाश्ता एवं इडली-डोसा की उत्तम व्यवस्था
भामाशाह तुलसाराम दायमा द्वारा की गई।
“इस प्रकार के आयोजन बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करते हैं।”
कार्यक्रम में घेवरचंद आर्य, अमरचंद बूढल, बजरंग धामू, बाबूलाल बूढल, मिश्रीलाल जोपिग,
हनुमान जांगिड़, बंशीलाल आऊंवा, इंद्रप्रकाश जांगिड़, विकास जांगिड़, सुरेश तिराणीयां,
नीतू किजा, सपना नागल, पार्वती किजा, कमला नागल सहित अनेक गणमान्यजन एवं मातृशक्ति की
गरिमामयी उपस्थिति रही।











