News

भारत माता आश्रम पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, संत महंत योगी रामनाथ अवधूत से लिया आशीर्वाद

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

नोहर, मंगलवार। भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल मंगलवार को स्थानीय भारत माता आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत देव दर्शन किए और आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम आगमन पर संत-महात्माओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री काशी राम गोदारा, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बैनीवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, शैलेंद्र वर्मा, दशरथ गौड़, श्रवण सुथार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आश्रम की ओर से कैलाश मेघवाल का शॉल एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। महंत योगी रामनाथ अवधूत ने उन्हें प्रदेश में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button